- राज कुमार सिन्हा* वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट अनुमान 50,65,345 करोड़ रुपए का है, जिसमें केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को 3412.82 करोड़ रुपए का आबंटन किया गया है। यह 2024-25 के प्रावधान 3330.37 करोड़ रुपए से थोड़ा अधिक है। इस बजट में केन्द्रीय योजना/परियोजनाओं के लिए 1060.56 करोड़ रुपए, पर्यावरण वानिकी और वन्यजीव के लिए 720 करोड़ रुपए, हरित भारत राष्ट्रीय मिशन के लिए 220 करोड़ रुपए, प्राकृतिक संसाधन और पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण के लिए 50 करोड़ रुपए, जलीय पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण के लिए 35 करोड़ रुपए तथा प्रोजेक्ट टाइगर और प्रोजेक्ट एलिफेंट के लिए 290 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यह बजट देश में बिगड़ते पर्यावरणीय हालातों को देखते हुए बेहद कम है। विश्व के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 9 भारत में स्थित हैं, और सबसे अधिक प्रदूषित 10 देशों में भारत तीसरे स्थान पर है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अनुसार, अध्ययन की गई 521 नदियों में से 351 प्रदूषित पाई गई हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में तापमान वृद्धि, बारिश के पैटर्न में बदलाव, सूखे की घटनाओं...