सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लद्दाखी महिलाओं का पर्यावरण को संरक्षित कर अपने अस्तित्व को बचाने का संघर्ष

- विकल्प संगम
लद्दाख के विभिन्न संगठनों की छह महिला प्रतिनेधि, जो क्षेत्र को राज्य का दर्जा और 6वीं अनुसूची के लिए चल रहे संघर्ष का हिस्से हैं, के दस दिवसीय उपवास समाप्त होने के बाद, आज 6 अप्रैल को एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस और नारीवादी एकजुटता बैठक को संबोधित किया। लदाख के लोगों के शांतिपूर्ण आन्दोलन की नाज़रंदाज़ी और 7 अप्रैल को घोषित पश्मीना मार्च को रोकने के प्रशासन के प्रयास का खंडन करते हुए प्रेस वार्ता की शुरुआत सहआयोजक संगठनों - विकल्प संगम, पीयूसीएल और एनएपीएम - द्वारा की गई।
प्रेस वार्ता के दौरान लोकल फ्यूचर्स ककी कुन्जांग डीचेन ने क्षेत्र की सांस्कृतिक और पारिस्थितिक सुरक्षा के लिए छठी अनुसूची की मांग को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों के शांतिपूर्ण आंदोलन को 'राजनीतिक’ करार देने के प्रयासों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, 'हमारी बस इस हिमालयी क्षेत्र के लिए स्थानीय परिस्थितियों पर आधारित नीति की मांग है।' अंजुमन-ए-मोइन-उल-इस्लाम की अध्यक्ष आयशा मालो, जो 10 दिन के उपवास पर थीं, ने कहा, '2019 में हमें बहुत खुशी हुई जब इस क्षेत्र को केंद्र द्वारा UT घोषित किया गया, जो लद्दाख के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। लेकिन पिछले पांच वर्षों में हमने देखा है कि विधायी शक्ति के बिना UT का दर्जा काफी नहीं है।' युवा कलाकार और गीतकार पद्मा लाडोल ने लद्दाखी आंदोलन और मांगों को कवरेज देने में विफल रहने के लिए मुख्यधारा मीडिया की तीखी आलोचना की, जबकि यह अंबानी के विवाह पूर्व समारोहों को दिखाने में व्यस्त था।
अंजुमन इमामिया की अध्यक्ष नसरीन मरियम ने कहा, 'जब भी सीमा पर तनाव हुआ है तो हम लद्दाख की महिलाओं ने सेना और सैनिकों का समर्थन किया है। हमने देश की सुरक्षा के लिए अपने बच्चों का बलिदान दिया है लेकिन अब जब हमें देश की जरूरत है तो हमारी बात नहीं सुनी जा रही है?' एपेक्स बॉडी यूथ विंग के यांगचान डोल्कर ने इस बात पर जोर दिया कि हालांकि आन्दोलन में महिलाएं सोशल मीडिया में सबसे आगे नहीं हैं, लेकिन पहले दिन से विरोध स्थल पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही है। महिलाओं ने ही व्रतियों और अनशनकारियों की सेवा की है। क्रिश्चियन एसोसिएशन महिला विंग की अध्यक्ष सुमिता धाना ने अपना कैमरा घुमाकर उन पहाड़ों को दिखाया जहां हर साल बर्फबारी कम होती जा रही है। 'हमें अपनी पारिस्थितिकी को सिर्फ आज के लिए नहीं बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने की जरूरत है और हमारे लिए विकास का मतलब खनन करना नहीं है। हम युवाओं के लिए बेहतर रोज़गार की संभावनाएं चाहते हैं, लेकिन मौजूदा व्यवस्था में अग्निवीर जैसे कार्यक्रम भी कोई आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा और स्थिरता प्रदान नहीं करते हैं', धाना ने कहा।
देश भर से नारीवादियों ने एक स्वर में लद्दाख की महिलाओं और लोकतंत्र तथा सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए उनके संघर्ष के साथ एकजुटता व्यक्त की, जबकि लद्दाख जैसे क्षेत्रों में जीवन और आजीविका को खतरे में डालने वाले पूंजीवादी विकास मॉडल की निंदा की। हिमालयी राज्यों से मानशी आशर (हिमाचल प्रदेश), मलिका विरदी (उत्तराखंड), जार्जुम एटे (अरुणाचल) और आभा भैया (हिमाचल प्रदेश) पूरे पहाड़ी क्षेत्र जो धीरे-धीरे एक आपदा-ग्रस्त क्षेत्र में बदल रहा है के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर इशारा किया, और साथ में ये भी बताया की विभिन्न स्थानीय समुदायों खासकर महिलाओं ने के आंदोलनों ने ही अनियंत्रित विकास के प्रभावों और खतरों के प्रति सरकारों को बार बार आगाह किया है।
आदिवासी नेत्रि सोनी सोरी ने पिछले दो दशकों में बस्तर और अन्य आदिवासी क्षेत्रों में वन भूमि के अधिग्रहण का विरोध करते समुदायों पर दमन और विशेषकर महिलाओं के खिलाफ असहनीय हिंसा की बात राखी| ताशी, तेलंगाना से एक बौद्ध, ट्रांसजेंडर और मानवाधिकार कार्यकर्ता ने कहा, 'पितृसत्ता का आधार ही हर चीज़ को काबू में लाना रहा है - चाहे वह महिलाओं का शारीर हो या संसाधन , या हमारे संस्थान और निर्णय प्रक्रियाएं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब हम हिमालय को देखते हैं, तो यह हमेशा बाहरी लोगों के नज़रिए से उपभोग के लिए देखा जाता है, और हम कभी भी वहां बस लोगों और उनकी पीड़ा को नहीं देखते हैं।' जागृत आदिवासी दलित संगठन, मध्य प्रदेश की माधुरी ने कहा, 'यह एक तरह से साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष है। हमने दोबारा ऐसा दिन देखने के लिए अंग्रेज़ शासन से आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी थी।'
मुंबई स्थित वकील लारा जेसानी ने मानवाधिकारों और पर्यावरण उल्लंघनों को संबोधित करने में कानून और न्यायपालिका की विफलता और प्रत्यक्ष लोकतंत्र के महत्व के बारे में बात की। नारीवादी और पर्यावरणविद् ललिता रामदास ने इस बात पर जोर दिया कि हमें समझदारी से मतदान करने की जरूरत है ताकि हम सरकार में ऐसे लोगों को शामिल कर सकें जिनसे हम जवाबदेही की मांग कर सकें। एनएपीएम की मीरा संघमित्रा और विकल्प संगम की सृष्टि बाजपेयी ने बैठक का संचालन करते हुए दोहराया कि लालच और लूट आधारित विकास के विरोध में और टिकाऊ और न्यायसंगत विकल्पों के लिए चल रहे देश भर के संघर्ष लद्दाखी लोगों के साथ खड़े हैं।
नारीवादी एकजुटता वक्ताओं में शामिल थे: 1. वकील लारा जेसानी, पीयूसीएल मुंबई 2. मांशी आशर, पीपल फॉर हिमालय कैंपेन 3. ताशी, बौद्ध, ट्रांसजेंडर और मानवाधिकार कार्यकर्ता, तेलंगाना 4. तीस्ता सीतलवाड, सिटीजन्स फॉर जस्टिस पीस। 5. मलिका विरदी, उत्तराखंड महिला मंच। 6. एंजेला रंगड सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, मेघालय 7. ललिता रामदास, नारीवादी, पर्यावरण कार्यकर्ता 8. जारजुम एटे, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, अरुणाचल प्रदेश 9.माधुरी, जागृत आदिवासी दलित संगठन, मध्य प्रदेश 10. सोनी सोरी, आदिवासी एवं मानवाधिकार रक्षक, छत्तीसगढ़ 11. अमिता बुच, कार्यकर्ता और पत्रकार, गुजरात 12. एडवोकेट अल्बर्टिना अल्मेडा, नारीवादी वकील, मानवाधिकार कार्यकर्ता 13. कविता सारिवास्तव, पीयूसीएल 14. आभा भैया, नारीवादी, हिमाचल प्रदेश 15. डॉ. गैब्रिएल डिट्रिच, पेन उरीमे इयक्कम, अलीफा-एनएपीएम

टिप्पणियाँ

ट्रेंडिंग

લઘુમતી મંત્રાલયનું 2024-25નું બજેટ નિરાશાજનક: 19.3% લઘુમતીઓ માટે બજેટમાં માત્ર 0.0660%

- મુજાહિદ નફીસ*  વર્ષ 2024-25નું બજેટ ભારત સરકાર દ્વારા નાણામંત્રી નિર્મલા સીતારમને સંસદમાં રજૂ કર્યું હતું. આ વર્ષનું બજેટ 4820512.08 કરોડ રૂપિયા છે, જે ગયા વર્ષની સરખામણીમાં લગભગ 1% વધારે છે. જ્યારે લઘુમતી બાબતોના મંત્રાલયનું બજેટ માત્ર 3183.24 કરોડ રૂપિયા છે જે કુલ બજેટના અંદાજે 0.0660% છે. વર્ષ 2021-22માં લઘુમતી બાબતોના મંત્રાલયનું બજેટ રૂ. 4810.77 કરોડ હતું, જ્યારે 2022-23 માટે રૂ. 5020.50 કરોડની દરખાસ્ત કરવામાં આવી હતી. ગયા વર્ષે 2023-24માં તે રૂ. 3097.60 કરોડ હતો.

भाजपा झारखंड में मूल समस्याओं से ध्यान भटका के धार्मिक ध्रुवीकरण और नफ़रत फ़ैलाने में व्यस्त

- झारखंड जनाधिकार महासभा*  20 जुलाई को गृह मंत्री व भाजपा के प्रमुख नेता अमित शाह ने अपनी पार्टी के कार्यक्रम में आकर झारखंडी समाज में नफ़रत और साम्प्रदायिकता फ़ैलाने वाला भाषण दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठी आ रहे हैं, आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे हैं, ज़मीन हथिया रहे हैं, लव जिहाद, लैंड जिहाद कर रहे हैं. असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व सरमा जिन्हें आगामी झारखंड विधान सभा चुनाव के लिए जिम्मा दिया गया है, पिछले एक महीने से लगातार इन मुद्दों पर जहर और नफरत फैला रहे हैं। भाजपा के स्थानीय नेता भी इसी तरह के वक्तव्य रोज दे रह हैं। न ये बातें तथ्यों पर आधारित हैं और न ही झारखंड में अमन-चैन का वातावरण  बनाये  रखने के लिए सही हैं. दुख की बात है कि स्थानीय मीडिया बढ़ चढ़ कर इस मुहिम का हिस्सा बनी हुई है।

जितनी ज्यादा असुरक्षा, बाबाओं के प्रति उतनी ज्यादा श्रद्धा, और विवेक और तार्किकता से उतनी ही दूरी

- राम पुनियानी*  उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में भगदड़ में कम से कम 121 लोग मारे गए. इनमें से अधिकांश निर्धन दलित परिवारों की महिलाएं थीं. भगदड़ भोले बाबा उर्फ़ नारायण साकार हरी के सत्संग में मची. भोले बाबा पहले पुलिस में नौकरी करता था. बताया जाता है कि उस पर बलात्कार का आरोप भी था. करीब 28 साल पहले उसने पुलिस से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली और बाबा बन गया. कुछ साल पहले उसने यह दावा किया कि वह कैंसर से मृत एक लड़की को फिर से जिंदा कर सकता है. जाहिर है कि ऐसा कुछ नहीं हो सका. बाद में बाबा के घर से लाश के सड़ने की बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस से शिकायत की. इस सबके बाद भी वह एक सफल बाबा बन गया, उसके अनुयायियों और आश्रमों की संख्या बढ़ने लगी और साथ ही उसकी संपत्ति भी.

सरकार का हमारे लोकतंत्र के सबसे स्थाई स्तंभ प्रशासनिक तंत्र की बची-खुची तटस्थता पर वार

- राहुल देव  सरकारी कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में भाग लेने पर ५८ साल से लगा हुआ प्रतिबंध इस सरकार ने हटा लिया है। यह केन्द्र सरकार के संपूर्ण संघीकरण पर लगी हुई औपचारिक रोक को भी हटा कर समूची सरकारी ढाँचे पर संघ के निर्बाध प्रभाव-दबाव-वर्चस्व के ऐसे द्वार खोल देगा जिनको दूर करने में किसी वैकल्पिक सरकार को दशकों लग जाएँगे।  मुझे क्या आपत्ति है इस फ़ैसले पर? संघ अगर केवल एक शुद्ध सांस्कृतिक संगठन होता जैसे रामकृष्ण मिशन है, चिन्मय मिशन है, भारतीय विद्या भवन है,  तमाम धार्मिक-सांस्कृतिक-सामाजिक संगठन हैं तो उसपर प्रतिबंध लगता ही नहीं। ये संगठन धर्म-कार्य करते हैं, समाज सेवा करते हैं, हमारे धर्मग्रंथों-दर्शनों-आध्यामिक विषयों पर अत्यन्त विद्वत्तापूर्ण पुस्तकें, टीकाएँ प्रकाशित करते हैं। इनके भी पूर्णकालिक स्वयंसेवक होते हैं।  इनमें से कोई भी राजनीति में प्रत्यक्ष-परोक्ष हस्तक्षेप नहीं करता, इस या उस राजनीतिक दल के समर्थन-विरोध में काम नहीं करता, बयान नहीं देता।  संघ सांस्कृतिक-सामाजिक कम और राजनीतिक संगठन ज़्यादा है। इसे छिपाना असंभव है। भाजपा उसका सार्वजनिक

આપણો દેશ 2014માં ફરીથી મનુવાદી પરિબળોની સામાજિક, રાજકીય ગુલામીમાં બંદી બની ચૂક્યો છે

- ઉત્તમ પરમાર  આપણો દેશ છઠ્ઠી ડિસેમ્બર 1992ને દિવસે મનુવાદી પરિબળો, હિન્દુમહાસભા, સંઘપરિવારને કારણે ગેર બંધારણીય, ગેરકાયદેસર અને અઘોષિત કટોકટીમાં પ્રવેશી ચૂક્યો છે અને આ કટોકટી આજ દિન સુધી ચાલુ છે. આપણો દેશ 2014માં ફરીથી મનુવાદી પરિબળો, હિન્દુ મહાસભા અને સંઘ પરિવારની સામાજિક અને રાજકીય ગુલામીમાં બંદીવાન બની ચૂક્યો છે.

निराशाजनक बजट: असमानता को दूर करने हेतु पुनर्वितरण को बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं

- राज शेखर*  रोज़ी रोटी अधिकार अभियान यह जानकर निराश है कि 2024-25 के बजट घोषणा में खाद्य सुरक्षा के महत्वपूर्ण क्षेत्र में खर्च बढ़ाने के बजाय, बजट या तो स्थिर रहा है या इसमें गिरावट आई है।

केंद्रीय बजट में कॉर्पोरेट हित के लिए, दलित/आदिवासी बजट का इस्तेमाल हुआ

- उमेश बाबू*  वर्ष 2024-25 का केंद्रीय बजट 48,20,512 करोड़ रुपये है, जिसमें से 1,65,493 करोड़ रुपये (3.43%) अनुसूचित जाति के लिए और 1,32,214 करोड़ रुपये (2.74%) अनुसूचित जनजाति के लिए आवंटित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की योजनाओं के अनुसार उन्हें क्रमशः 7,95,384 और 3,95,281 करोड़ रुपये देने आवंटित करना चाहिए था । केंद्रीय बजट ने जनसंख्या के अनुसार बजट आवंटित करने में बड़ी असफलता दिखाई दी है और इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार को अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की समाजिक सुरक्षा एवं एवं विकास की चिंता नहीं है|