सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहार के ऐतिहासिक विक्रमशिला विश्वविद्यालय के खंडहरों की परिक्रमा का रोमांचक अवसर

- सुमन्त शरण 
कुछ दिन पहले एक सुदूर ग्रामीण अंचल (पीरपैंती) से तकरीबन डेढ़-दो घंटे की दूरी पर अवस्थित ऐतिहासिक बौद्ध विक्रमशिला विश्वविद्यालय (के अवशेषों) की परिक्रमा का अवसर मिला।
विक्रमशीला विश्वविद्यालय की स्थापना पाल वंश के राजा धर्मपाल ने की थी। 8वीं शताब्दी से 12वीं शताब्दी के अंत तक यह विश्वविद्यालय भारत के प्रमुख शिक्षा केंद्रों में से एक हुआ करता था। कहा जाता है कि यह अपने कुछेक अत्यंत अनूठे नवाचार के चलते उस समय नालंदा विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा प्रतिस्पर्धी था। हालांकि, मान्यता यह भी है कि अल्प अवधि के लिए दोनों विश्वविद्यालय के बीच शिक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्रों में घनिष्ठ पारस्परिक संबंध एवं शिक्षकों के आदान-प्रदान का सिलसिला भी रहा था। यह विश्वविद्यालय तंत्रशास्त्र की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा विख्यात था। इस विषय का एक सबसे विख्यात छात्र अतीसा दीपनकरा था, जो बाद में तिब्बत जाकर बौद्ध हो गया। इसके प्रथम कुलपति ज्ञान अतिस थे।
पूर्व मध्ययुग में विक्रमशिला विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कोई शिक्षा केन्द्र इतना महत्त्वपूर्ण नहीं था कि सुदूर प्रान्तों के विद्यार्थी जहां विद्या अध्ययन के लिए जायें। इसीलिए यहां छात्रों की संख्या बहुत अधिक थी। यहां के अध्यापकों की संख्या ही ३००० के लगभग थी। अतः, विद्यार्थियों का उनसे तीन गुना होना तो सर्वथा स्वाभाविक ही था। इस विश्वविद्यालय के अनेकानेक विद्वानों ने विभिन्न ग्रंथों की रचना की, जिनका बौद्ध साहित्य और इतिहास में नाम है। इन विद्वानों में कुछ प्रसिद्ध नाम हुए हैं - रक्षित, विरोचन, ज्ञानपाद, बुद्ध, जेतारि रत्नाकर शान्ति, ज्ञानश्री मिश्र, रत्नवज्र और अभयंकर। दीपंकर नामक विद्वान ने अकेले लगभग २०० ग्रंथों की रचना की थीं। वह इस शिक्षाकेन्द्र के महान प्रतिभाशाली विद्वानों में से एक थे।
जब २५ रूपए की प्रवेश टिकट लेकर हम परिसर में दाखिल हुए तो इस जानकारी से हमें कितना भारी रोमांच हुआ होगा, यह अनुमान लगाने की ही चीज़ है कि विश्वविद्यालय जब अपने पूरे यौवन पर था तो इसके अंदर प्रवेश करना कितना दुष्कर था! अत्यंत बीहड़ वन प्रांतरों तथा जानलेवा अलंघ्य रास्तों को पार करने के बाद जब देश-विदेश से आने वाले छात्र विश्वविद्यालय के सम्मुख पहुंचने में सफल हो भी जाते तो उन्हें परिसर में सरपट प्रवेश की अनुमति नहीं मिल जाती थी। उन्हें द्वार पर नियुक्त विद्वान द्वारपालों द्वारा ली जाने वाली कठिन प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद ही पात्रता मिल पाती थी। 
और, अब सैकड़ों साल गुजर जाने के बाद आलम ये है कि हम महज २५ रू० की टिकट कटा कर प्राचीन विश्व के इस एक महानतम बौद्ध विश्वविद्यालय में प्रवेश का अधिकार पा लेते हैं! उल्लेखनीय है कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय के अवशेषों की खुदाई का प्रारंभिक कार्य पटना विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की टीम ने 1960-69 में संपन्न किया था। बाद में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने 1972-82 में बाकी बचे उत्खनन कार्य को पूरा किया।
हमने प्रवेश करते ही यहां भी वहीं चिरपरिचित दृश्य पाया जो प्रायः अधिकांश प्राचीन भग्नावशेषों के अवलोकन में at first sight glance में पाते है - अत्यंत विस्तृत भूभाग में भू लुंठित शिलाखंडों के खंड खंड टुकड़े; अपने प्राचीन गौरव की कथा बांचते मुख्य इमारत का अत्यधिक रोमांच पैदा करता हुआ भव्य ढांचा (skeleton)। परंतु, यहां भरी दुपहिया में हमें भारी राहत देती हुई एक सुखद दृश्यावली भी दिखीं जो अन्यत्र विरल ही होती है! और, वह था खंडहरों की चौहद्दी से ठीक सटे एक घने बागीचा की अवस्थिति जिसमें पेड़ों के मोटे तनों की विचित्र बनावट को देख कर ऐसा भान हो रहा था कि ये कोई सामान्य पेड़ न होकर विश्वविद्यालय जैसी ही प्राचीनता को समेटे आज भी साबुत खड़े हैं! इन दिव्य पेड़ों के संग अपने ग्रुप फोटो तथा सेल्फी लेते हुए हमने धूप की मार से बहुत हद तक राहत पायीं। 
वहां से निकल कर हम मुख्य आकर्षण अर्थात परिसर के मध्य में अवस्थित क्रॉस के समान आधार विन्यास वाले विशालकाय विक्रमशिला स्तूप जो कि पूजा के निमित्त निर्मित लगता है, की ओर बढ़े। स्तूप की वर्तमान ऊंचाई लगभग 15 मीटर बतायी गयी है। चारों प्रमुख दिशाओं में स्तूप से जुड़े बड़े आकार वाले प्रक्षेपित कक्ष जिनमें कभी बुद्ध की भव्य प्रतिमाएं स्थापित रही होंगी, अब ईंट मिट्टी से ढंक दिये गये हैं। इसके दिवालों पर कहीं कहीं धुएं की लकीरें स्पष्ट रूप से दिखाई जरूर पड़ रही थीं।
इससे इस प्रचलित आख्यान की सत्यता साबित तो हो ही जा रही थी कि इसे भी नालंदा विश्वविद्यालय की तरह भीषण आगजनी से भस्मीभूत किया गया था। आक्रमणकारी और कोई नहीं नालंदा विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने वाला वही बख्तियार खिलजी बताया जा रहा है। यह भी कि इसके विशालकाय पुस्तकालय की असंख्य ग्रंथों में लगी आग नालंदा विश्वविद्यालय की ही तरह महीनों जलती रही थी।
नालंदा विश्वविद्यालय तथा विक्रमशिला विश्वविद्यालय दोनों ही के नष्ट होने के समान आख्यान की प्रमाणिकता पर ऊंगली उठाने की विशेषज्ञता मुझमें रत्ती भर भी नहीं है! मगर, मुझे इसमें एक भारी लोचा अवश्य दिखता है! वह यह कि दोनों विश्वविद्यालय के नष्ट होने के क्रूर घटनाक्रम के बीच कई सालों का गैप तो अवश्य ही रहा होगा? ऐसे में नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट किये जाने की बख्तियार खिलजी की शैतानीयत की खबर विक्रमशिला विश्वविद्यालय के प्रशासकों तक पर्याप्त समय पहले तो पहुंच ही जानी चाहिए थी! फिर तो विश्वविद्यालय के प्रशासकों को भारी सतर्कता बरतते हुए समय रहते अपने शिक्षकों-छात्रों तथा अमूल्य ग्रंथों को किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाने की अथवा संपूर्ण परिसर के भीतर ही समुचित सुरक्षा की पक्की व्यवस्था करनी चाहिए थी! मगर, ऐसा हुआ दिखता नहीं है और प्रतीत होता है कि वे नालंदा विश्वविद्यालय की ही तरह खिलजी के हाथों अपने विशालकाय परिसर को भस्मीभूत और स्वयं का कत्लेआम किये जाने की प्रतीक्षा में बैठे रहे थे! इस दृष्टि से देखे तो समान आक्रांता द्वारा दोनों ही विश्वविद्यालय के भीषण विध्वंस को अंजाम देने के इस आख्यान में आपको भी कही भारी लोचा नजर नहीं आ रहा क्या?
निकलते समय हमने परिसर के भीतर नवंबर, 2004 में स्थापित तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की देखरेख में संचालित अत्याधुनिक विक्रमशिला संग्रहालय का भी मुआयना किया जिसमें विक्रमशिला विश्वविद्यालय तथा आसपास की खुदाई में निकली बुद्ध एवं विभिन्न देवी-देवताओं की अपूर्व आकर्षण वाली मूर्तियां, अत्यंत बारीकी से गढ़ी गयीं प्रसाधन सामग्रियां तथा अन्य पुरासामग्री दर्शकों के अवलोकनार्थ रखी गयी हैं। 

टिप्पणियाँ

ट्रेंडिंग

લઘુમતી મંત્રાલયનું 2024-25નું બજેટ નિરાશાજનક: 19.3% લઘુમતીઓ માટે બજેટમાં માત્ર 0.0660%

- મુજાહિદ નફીસ*  વર્ષ 2024-25નું બજેટ ભારત સરકાર દ્વારા નાણામંત્રી નિર્મલા સીતારમને સંસદમાં રજૂ કર્યું હતું. આ વર્ષનું બજેટ 4820512.08 કરોડ રૂપિયા છે, જે ગયા વર્ષની સરખામણીમાં લગભગ 1% વધારે છે. જ્યારે લઘુમતી બાબતોના મંત્રાલયનું બજેટ માત્ર 3183.24 કરોડ રૂપિયા છે જે કુલ બજેટના અંદાજે 0.0660% છે. વર્ષ 2021-22માં લઘુમતી બાબતોના મંત્રાલયનું બજેટ રૂ. 4810.77 કરોડ હતું, જ્યારે 2022-23 માટે રૂ. 5020.50 કરોડની દરખાસ્ત કરવામાં આવી હતી. ગયા વર્ષે 2023-24માં તે રૂ. 3097.60 કરોડ હતો.

भाजपा झारखंड में मूल समस्याओं से ध्यान भटका के धार्मिक ध्रुवीकरण और नफ़रत फ़ैलाने में व्यस्त

- झारखंड जनाधिकार महासभा*  20 जुलाई को गृह मंत्री व भाजपा के प्रमुख नेता अमित शाह ने अपनी पार्टी के कार्यक्रम में आकर झारखंडी समाज में नफ़रत और साम्प्रदायिकता फ़ैलाने वाला भाषण दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठी आ रहे हैं, आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे हैं, ज़मीन हथिया रहे हैं, लव जिहाद, लैंड जिहाद कर रहे हैं. असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व सरमा जिन्हें आगामी झारखंड विधान सभा चुनाव के लिए जिम्मा दिया गया है, पिछले एक महीने से लगातार इन मुद्दों पर जहर और नफरत फैला रहे हैं। भाजपा के स्थानीय नेता भी इसी तरह के वक्तव्य रोज दे रह हैं। न ये बातें तथ्यों पर आधारित हैं और न ही झारखंड में अमन-चैन का वातावरण  बनाये  रखने के लिए सही हैं. दुख की बात है कि स्थानीय मीडिया बढ़ चढ़ कर इस मुहिम का हिस्सा बनी हुई है।

जितनी ज्यादा असुरक्षा, बाबाओं के प्रति उतनी ज्यादा श्रद्धा, और विवेक और तार्किकता से उतनी ही दूरी

- राम पुनियानी*  उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में भगदड़ में कम से कम 121 लोग मारे गए. इनमें से अधिकांश निर्धन दलित परिवारों की महिलाएं थीं. भगदड़ भोले बाबा उर्फ़ नारायण साकार हरी के सत्संग में मची. भोले बाबा पहले पुलिस में नौकरी करता था. बताया जाता है कि उस पर बलात्कार का आरोप भी था. करीब 28 साल पहले उसने पुलिस से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली और बाबा बन गया. कुछ साल पहले उसने यह दावा किया कि वह कैंसर से मृत एक लड़की को फिर से जिंदा कर सकता है. जाहिर है कि ऐसा कुछ नहीं हो सका. बाद में बाबा के घर से लाश के सड़ने की बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस से शिकायत की. इस सबके बाद भी वह एक सफल बाबा बन गया, उसके अनुयायियों और आश्रमों की संख्या बढ़ने लगी और साथ ही उसकी संपत्ति भी.

सरकार का हमारे लोकतंत्र के सबसे स्थाई स्तंभ प्रशासनिक तंत्र की बची-खुची तटस्थता पर वार

- राहुल देव  सरकारी कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में भाग लेने पर ५८ साल से लगा हुआ प्रतिबंध इस सरकार ने हटा लिया है। यह केन्द्र सरकार के संपूर्ण संघीकरण पर लगी हुई औपचारिक रोक को भी हटा कर समूची सरकारी ढाँचे पर संघ के निर्बाध प्रभाव-दबाव-वर्चस्व के ऐसे द्वार खोल देगा जिनको दूर करने में किसी वैकल्पिक सरकार को दशकों लग जाएँगे।  मुझे क्या आपत्ति है इस फ़ैसले पर? संघ अगर केवल एक शुद्ध सांस्कृतिक संगठन होता जैसे रामकृष्ण मिशन है, चिन्मय मिशन है, भारतीय विद्या भवन है,  तमाम धार्मिक-सांस्कृतिक-सामाजिक संगठन हैं तो उसपर प्रतिबंध लगता ही नहीं। ये संगठन धर्म-कार्य करते हैं, समाज सेवा करते हैं, हमारे धर्मग्रंथों-दर्शनों-आध्यामिक विषयों पर अत्यन्त विद्वत्तापूर्ण पुस्तकें, टीकाएँ प्रकाशित करते हैं। इनके भी पूर्णकालिक स्वयंसेवक होते हैं।  इनमें से कोई भी राजनीति में प्रत्यक्ष-परोक्ष हस्तक्षेप नहीं करता, इस या उस राजनीतिक दल के समर्थन-विरोध में काम नहीं करता, बयान नहीं देता।  संघ सांस्कृतिक-सामाजिक कम और राजनीतिक संगठन ज़्यादा है। इसे छिपाना असंभव है। भाजपा उसका सार्वजनिक

આપણો દેશ 2014માં ફરીથી મનુવાદી પરિબળોની સામાજિક, રાજકીય ગુલામીમાં બંદી બની ચૂક્યો છે

- ઉત્તમ પરમાર  આપણો દેશ છઠ્ઠી ડિસેમ્બર 1992ને દિવસે મનુવાદી પરિબળો, હિન્દુમહાસભા, સંઘપરિવારને કારણે ગેર બંધારણીય, ગેરકાયદેસર અને અઘોષિત કટોકટીમાં પ્રવેશી ચૂક્યો છે અને આ કટોકટી આજ દિન સુધી ચાલુ છે. આપણો દેશ 2014માં ફરીથી મનુવાદી પરિબળો, હિન્દુ મહાસભા અને સંઘ પરિવારની સામાજિક અને રાજકીય ગુલામીમાં બંદીવાન બની ચૂક્યો છે.

निराशाजनक बजट: असमानता को दूर करने हेतु पुनर्वितरण को बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं

- राज शेखर*  रोज़ी रोटी अधिकार अभियान यह जानकर निराश है कि 2024-25 के बजट घोषणा में खाद्य सुरक्षा के महत्वपूर्ण क्षेत्र में खर्च बढ़ाने के बजाय, बजट या तो स्थिर रहा है या इसमें गिरावट आई है।

केंद्रीय बजट में कॉर्पोरेट हित के लिए, दलित/आदिवासी बजट का इस्तेमाल हुआ

- उमेश बाबू*  वर्ष 2024-25 का केंद्रीय बजट 48,20,512 करोड़ रुपये है, जिसमें से 1,65,493 करोड़ रुपये (3.43%) अनुसूचित जाति के लिए और 1,32,214 करोड़ रुपये (2.74%) अनुसूचित जनजाति के लिए आवंटित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की योजनाओं के अनुसार उन्हें क्रमशः 7,95,384 और 3,95,281 करोड़ रुपये देने आवंटित करना चाहिए था । केंद्रीय बजट ने जनसंख्या के अनुसार बजट आवंटित करने में बड़ी असफलता दिखाई दी है और इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार को अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की समाजिक सुरक्षा एवं एवं विकास की चिंता नहीं है|